
फिर गुज़र गए 24 घंटे
इस इंतज़ार में
वो आएंगे मेरे पास
मेरा हाल पूछेंगे और अपना सुनाएंगे
कुछ हौसला देंगे और कुछ ले जाएंगे
एक दूसरे का सहारा बनकर
दिए की लौ बढ़ाएंगे
12 घंटे के मुिश्कल सफ़र के बाद
मंज़िल आधी क़रीब आई
दिए ने अपनी लौ बढ़ाई
मेरे अपने
मेरे पास आए
वह ठहरे मेरे दिल के कमरों में
सोए सीने से लगकर, आराम बिस्तर पर
चिपके रहे रात भर यादों की चादर से
पर जैसे ही
घोड़ पर सवार एक मुसाफिर आया
मुदार् जिस्मों से उसने रोटी मांगी
उठे वो तेज़ी से
सिर ऊंचा करके और
चले गए बग़ैर मिले मुझसे
आंखें नीची करके
रोटी कमाने की जल्दी में
और छोड़ गए मुझको
एक बार फिर
अकेला, मायूस और उदास
इंतज़ार के मुिश्कल लम्हों में
अगले 24 घंटे के लिए
3 comments:
12 घंटे के मुिश्कल सफ़र के बाद
मंज़िल आधी क़रीब आई
दीपक ने अपनी लौ बढ़ाई
मेरे अपने
मेरे पास आए
बेहद ही खूबसूरत लिखा है आपने हसन साहब जी वैसे तो मैं आपकी कलम का कायल पहले से ही हूं नववर्ष की शुभकामनाएं
बेहतरीन.........
ultimate ...superb
bahut khoobsurati se likha hai aapne
मेरी कलम - मेरी अभिव्यक्ति
Post a Comment